मां चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के लिए बस रवाना

लुधियाना| शहर के हैबोवाल इलाके से शनिवार सुबह मां चिंतपूर्णी और ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। कांग्रेस नेता पवन दीवान के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा को टोनी कपूर ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह 7 बजे से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा वातावरण जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय हो गया। टोनी कपूर ने संगतों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस आयोजन को सफल बनाने में विशाल, दर्शना, नीलम, प्रीति और जयश्री का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. राजेश अरोड़ा और गायक कुमार शम्मी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *