बालोद| रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। उत्तर दिशा से हवा आने से सुबह लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं दक्षिण दिशा की वजह से दोपहर में गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी उत्तर के अलावा दक्षिण दिशा से हवा आने का सिलसिला जारी रह सकता है। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। तापमान में इजाफा होने से गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है।


