ग्रीन फील्ड में ब्रह्मेत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी

अमृतसर| श्रीमुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ग्रीन फील्ड में भगवान वेंकटेश्वर जी के 17वें ब्रह्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। आठवें दिन रविवार को भगवान की पालकी ग्रीन फील्ड के अलग अलग स्थानों से होते हुए सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा के निवास पर पधारी। प्रियंका शर्मा ने अपने पति रितेश शर्मा के साथ भगवान का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मंदिर के प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री के अध्यक्षता और भगवान वेंकटेश जी के आशीर्वाद से निकाली जा रही फेरियां 15 फरवरी तक चलेंगी। जबकि 20 फरवरी को शोभा यात्रा चली जाएगी। यात्रा मंदिर से शुरू होकर ग्रीन फील्ड मजीठा रोड गोपाल नगर से होते घालामाला चौक से वापस मंदिर में पहुंचेगी। वहीं 21 फरवरी को भगवान का कल्याणोत्सव होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *