केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को शहर में शांतिपूर्ण ढंग से हुई। हालांकि एग्जाम सेंटरों में एंट्री के वक्त मंगलसूत्र तक उतरवाए जाने से महिलाएं नाराज दिखीं। रविवार को शहर के 8 सेंटरों पर 2 सत्रों में परीक्षा करवाई गई। पहला पेपर सुबह 9.30 से 12 बजे तक, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक हुआ। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ सुबह से ही देखी गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गाइडलाइंस में सोना और अार्टिफिशियल ज्यूलरी पहनने पर भी प्रतिबंध हैं। इसी नियम के तहत जब महिलाओं को मंगलसूत्र उतारने के लिए कहा गया तो महिलाओं इस पर नाराजगी जताई। पुलिस डीएवी स्कूल के बाहर अभ्यर्थी।


