ईस्ट मोहन नगर, सी-ब्लॉक स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में पंद्रहवां सत्संग आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भगवान वाल्मीकि लव-कुश सेना के प्रधान मुकेश मल्होत्रा एवं उनकी समस्त टीम के तत्वावधान में भगवान वाल्मीकि वेलफेयर सोसाइटी की देखरेख में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सत्संग के दौरान भगवान वाल्मीकि जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज को दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं प्रवचन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से राजिंदर निट्टू, राकेश कल्याण, द्रविड़ मोती केसर, रमेश कल्याण सहित अन्य शामिल थे।


