बाड़मेर | सेवा भारती समिति बाड़मेर की ओर से चल चिकित्सालय स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा भारती समिति के जिला मंत्री मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि रविवार को सेवा भारती समिति बाड़मेर की ओर से गेहूं रोड बस्ती में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चिकित्सा विभाग के डॉ. चन्दनसिंह चारण, नर्सिंग कर्मी भवानी सोनी, विनोद दवे, लादूराम प्रजापत, खगेंद्र के साथ सेवा बस्ती के लोग भी उपस्थित थे।


