राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आकल में नव निर्मित कक्षा-कक्ष का अनावरण

भास्कर न्यूज | बाड़मेर ग्राम पंचायत सरणु पनजी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आकल में नव निर्मित कक्षा-कक्ष का अनावरण समारोह शनिवार को हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि कुछ समय पूर्व ग्रामीणों की ओर से विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की समस्या की जानकारी दी गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में प्रयास किए गए। आज उस समस्या का स्थायी समाधान होते देखना अत्यंत संतोष और खुशी प्रदान करने वाला है। शिक्षा से जुड़े कार्य पूर्ण होने पर जो आत्मिक प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, वह शब्दों से परे है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खरथाराम चौधरी, गंगाराम पोटलिया, मगाराम सियाग, मगराज डोगियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) देवाराम चौधरी उपस्थित रहे। संचालन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सरणु पनजी गणपतराम चौधरी ने किया। डॉ. प्रियंका चौधरी ने शिक्षा के महत्व को और शिक्षा सुधार पर जोर दिया, साथ ही स्थानीय ग्रामीण से निवेदन किया कि वे भी विद्यालय विकास में सहयोग देते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *