सम्मेलन में सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म की रक्षा, सामाजिक समरसता पर गहन मंथन

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को बाड़मेर शहर के कल्याणपुरा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म की रक्षा तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर गहन मंथन किया गया। इस अवसर पर कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। महावीर चौक जैन मंदिर से प्रारंभ होकर कल्याणपुरा के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति शोभायात्रा के दौरान डीजे की भक्ति धुनों व जय श्री राम के जयकारों ने जिसने पूरी बस्ती को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कलश शोभायात्रा में 451 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए कलश यात्रा पर हर जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। सम्मेलन स्थल उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में मंगल कलश यात्रा का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में कल्याणपुरा बस्ती से लगभग 1800 की संख्या में सकल हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। कलश शोभायात्रा में युवा टीम के सुनील सिंघवी, मनोज व्यास व सुखदेव बजरंगी गोस्वामी की सक्रिय भूमिका रही। प्रचार मंत्री अजय नाथ गोस्वामी ने बताया विराट हिन्दू सम्मेलन का भारत माता एवं मां सरस्वती का महंत नारायणपुरी, मुख्य अतिथि त्रिभुवन सिंह गढ़ बाड़मेर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल (बाबाजी), राज. क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य, समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जैन साध्वी दिप्तीप्रजा ने मंगलाचरण से शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। महादेव गुरुकुल घुमंतू छात्रावास के बच्चों एवं रेखा सिंघवी ,मंजू दवे ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। महंत नारायणपुरी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति ही हिंदू धर्म की सच्ची पहचान है। इसके संरक्षण के लिए सभी हिंदुओं को जागरूक होना होगा व जातिवाद से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं को एक जाजम पर बैठने और संतों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जैन साध्वी दिप्ती प्रज्ञा ने कहा कि भारत भू​मि धरती का टुकड़ा नहीं है जीता जागता राष्ट्रपुरुष है, ये वंदन की भू​िम है अभिनंदन की भू​मि है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नन्दलाल बाबाजी ने कहा विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। भगवान श्रीराम, कृष्ण एवं गणेश के मंदिर बन रहे हैं। देश के लिए समय देना होगा। राष्ट्रहित में सकल हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रावत त्रिभुवन सिंह ने हिंदुओं को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए पंच परिवर्तन के तहत कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया,सामाजिक समरसता, समानता एवं संगठन पर बल दिया गया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन नरेन्द्र ठाकुर ने किया। आयोजन में कार्यक्रम संयोजक स्वरूप सोनी जसमितिया, धनराज सोनी, वासुदेव व्यास, देवेन्द्र सेन, महिपाल सिंह, लूणकरण धारीवाल, रजनीकांत व्यास, सुरेंद्र मेहता, बाबूलाल संखलेचा, दीपचंद गोलेच्छा, संजय मेहता, प्रकाशचंद जैन, मनोज व्यास, अजय नाथ, सुनील सिंघवी, भरत दवे, प्रवीण सिंह मीठड़ी, विजय शर्मा, नूतनपुरी, अरुण जैन, विक्रम मेहता, जितेंद्र, विपुल दवे, किशोर भार्गव, हरिसिंह राठौड़ ,दिलीप तिवाड़ी मौजूद रहे। संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत रविवार को सनावड़ा मंडल का हिंदू सम्मेलन मायलों का तला, गेर मैदान, जाखड़ों की ढाणी, सनावड़ा में आयोजित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *