पालकोट में सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत, शोक

भास्कर न्यूज | गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के सतखड़ी निवासी 50 वर्षीय भेनी खड़िया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भेनी खड़िया गांव के कोनकेल के समीप गए थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद भेनी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पालकोट लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उपचार कर सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल आने के बाद इलाज के क्रम में देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी रफ्तार के कारण उक्त मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *