गुमला के 14 आवासीय स्कूल और छात्रावासों की जांच हुई

भास्कर न्यूज|गुमला जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशन में एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिले के सभी आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन करने के लिए परियोजना निदेशक रीना हांसदा के नेतृत्व में 12 विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने जिले के कुल 14 आवासीय विद्यालयों का गहन निरीक्षण किया। प्रत्येक टीम में 4 अधिकारियों को शामिल किया गया। जिन्होंने विद्यालयों में बुनियादी ढांचे, शैक्षणिक सामग्री, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं जैसे स्कूल यूनिफॉर्म, बच्चों के स्वास्थ जांच और हेल्थ रिपोर्ट की स्थिति, किताबें, जूते और भोजन की गुणवत्ता समेत कई महत्वपूर्ण पहलुओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवनों की स्थिति, छात्रों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क की उपलब्धता और स्वच्छता की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *