युवक लापता, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

कामडारा | रोजगार की तलाश में अपने गांव झारो से बाहर प्रदेश गोवा जा रहा युवक समीर सोरेंग (26 वर्ष) दादर रेलवे स्टेशन से लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव के अपने एक दोस्त प्रोसियुस केरकेट्टा के साथ बीते 29 नंवबर को राउरकेला स्टेशन से मुंबई के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। परंतु मुंबई से पूर्व दादर रेलवे स्टेशन पर वह सुबह के समय पानी भरने के लिए उतरा और लापता हो गया है। इधर, लापता युवक की पत्नी रेशमा सोरेंग ने कामडारा थाने में एक लिखित आवेदन सौंपकर अपने पति की खोजबीन की गुहार पुलिस से लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *