मनावर में सड़क पर टहलता दिखा तेंदुआ:लोगों को रात में न निकलने की सलाह, VIDEO आया सामने

मनावर के पास अजंदीकोट और लूंगर गांवों के बीच रविवार रात एक तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल है। सरकारी शिक्षक सौरव पाटीदार ने लूंगर से मनावर जाते समय इस तेंदुए को देखा। तेंदुआ सड़क किनारे शिक्षक अशोक पाटीदार के खेत और मकान के पास घूम रहा था, जिसका वीडियो सौरव ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। खेती-किसानी प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से खेतों और घरों के आसपास देखा जा रहा है। तेंदुए की दहशत की वजह से किसान रात में खेतों में जाने से डर रहे हैं, जिससे खेती का काम रुक गया है। वन विभाग से मांग ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में टीम तैनात की जाए और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए। शिक्षक सौरव पाटीदार ने भी लोगों से रात के समय सतर्क रहने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *