पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक

गुमला | पूर्व विधायक बैरागी उरांव के निधन पर गुमला के कांग्रेसियों ने शोक प्रकट किया है। वक्ताओं ने बैरागी की तुलना पार्टी के अभिभावक के तौर पर की। कहा कि अपने जीवनकाल में अस्वस्थ रहने के बावजूद वे पार्टी के छोटे-बड़े सभी कार्यक्रमों में शामिल होते रहे और अपना मार्गदर्शन देते रहे। उनका निधन पार्टी व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी कमी की भरपाई संभव नहीं है। शोक जताने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष दीपनारायण उरांव, प्रदेश सचिव रमेश कुमार, अकील रहमान, मुरली मनोहर प्रसाद, मानिकचंद्र साहू, रोहित उरांव, राजनील तिग्गा, हेमावती लकड़ा, हिमेश कुमार, अमर प्रदीप कुजूर, गुलाम, कलावती आदि है। कामडारा | गोविंदपुर-डोड़मा पथ पर 17 दिसंबर की रात को गोविंदपुर रेलवे फाटक पर लगभग 10 घंटे तक छोटी-बड़ी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। उक्त आशय की जानकारी अनुभाग अभियंता गोविंदपुर दक्षिण पूर्व रेलमंडल ने आज सोमवार को जरियागढ़ थाना मे इसकी जानकारी देते हुए सहयोग करने का अपील की है। आवेदन में बताया गया है कि हटिया-राउरकेला रेलखंड पर फाटक मरम्मती का कार्य होगा। यह कार्य 17 दिसंबर की रात 8 बजे से शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *