कामडारा | कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोटबो के पास कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर सोमवार की शाम लगभग साढ़े छः बजे के आसपास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा।जिसमे विलियम तोपनो 18 वर्ष, कोटबो झपराटोली निवासी जख्मी हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कामडारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त घायल युवक को बेहोशी की हालत मे उठाकर इलाज के लिए सीएचसी कामडारा मे भर्ती करा दी है।


