पेट्रोल छिड़कर कर गाडी में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार:मालिक के लोहे के सरिए, हथौड़े से हाथ-पैर तोड़े, अब तक 3 बदमाश पकड़े

बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने 21 माह से फरार वांटेड को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2 हजार रुपए का इनामी है। गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कर, मारपीट करने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 5 मई 2024 को सुमेरनाथ ने सिवाना थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि मै व मेरा भाई जयंतीनाथ उर्फ जीतूनाथ बोलेरो कैंपर लेकर धीरा से मेरी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में एक बोलेरो कैंपर गाडी में सवार दिलीप सिंह, महिपालसिंह, वीरेंद्रिसिंह तथा उनके साथ दो-तीन अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उनकी गाडी के आगे अपनी गाडी लगाकर रोक दिया। पेट्रोल छिड़कर लगाई आग बोलेरो गाडी में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इससे गाडी जल गई। आरोपियों ने मेरे साथ लोहे के सरिए और हथौड़े से हमला किया। इससे मेरे दोनों पैर व हाथ फैक्चर हो गए। भाई का स्क्रीन टच मोबाइल फोन और गाडी में रखे 80 हजार रुपए नकद भी जल गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज जांच आरोपियों की तलाश शुरू की। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार सिवाना थानाधिकारी चंद्रसिंह के अनुसार आरोपी को डिटेन करने के लिए तकनीकी और सूचना के आधार पर दबिशें दी। इस दौरान घटना में शमिल आरोपी दिलीपसिंह और महिपालसिंह को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिनफरार चल रहे इनामी आरोपी विरेंद्र सिंह पुत्र रतनसिंह निवासी टाट बधडा, पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिशें दी गई। इस दौरान सूचना के आधार पर उसका पीछा कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *