भास्कर की खबर का असर:अरगोड़ा चौक पर वीर बुधू भगत का नाम सुधारा, लोगों ने पूजा कर दी श्रद्धांजलि

झारखंड के अमर सपूत वीर बुधू भगत का नाम सुधार लिया गया है। अरगोड़ा चौक पर उनका नाम गलत लिखा हुआ था। दैनिक भास्कर ने 13 फरवरी को उनके शहादत दिवस पर इस मुद्दे को उठाया था। गुरुवार को अरगोड़ा चौक पर करीब 5000 लोग जुटे और अपने वीर का नाम बदलने के साथ उनकी शहादत को याद कर श्रद्धांजलि भी दी। अमर शहीद वीर बुधू भगत हुही मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप तिर्की ने बताया कि वीर बुधू भगत के गांव सिलागाईं से उनके वंशजों और ग्रामीणों ने वीर पानी से जल व मिट्टी लाए, जिससे पूजा करने के बाद हमने उनके नाम को ठीक किया। हजारों लोग कार्यक्रम में आए और सामूहिक प्रार्थना व सांस्कृतिक कार्यक्रम करके वीर की शहादत को याद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *