रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मौलाना आजाद कॉलेज के कार्यों पर रोक लगा दी है। साथ ही शासी निकाय के गठन की जांच करने के लिए अंजुमन इस्लामिया के एचएमईएस को जिम्मेवारी दी गई है। आरयू के रजिस्ट्रार द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक हुसैन और कॉलेज के संयोजक शाहीन अहमद ने जून 2023 में मौलाना आजाद शासी निकाय के गठन पर आपत्ति जताई थी।


