सीएमपीडीआई व एलिम्को के बीच एमओए पर हुए हस्ताक्षर

सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-4 ने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को प्रथम उपचार और सहायक उपकरणों के वितरण करने के लिए एलिम्को मुंबई के साथ एक एमओए पर हस्ताक्षर किए। 89 लाख रुपए के बजट वाली इस बहुवर्षीय सीएसआर परियोजना का लक्ष्य 500 से 700 लोगों तक लाभ पहुंचाना है। सीएमपीडीआई की ओर से क्षेत्रीय संस्थान-4 के क्षेत्रीय निदेशक राजेश रल्हन और एलिम्को मुंबई की ओर से यूनिट हेड केडी गोटे ने एमओए पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना के दौरान भारत सरकार की पात्रता और मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मूल्यांकन शिविर आयोजित कर जिला प्रशासन के परामर्श से चयनित लाभार्थियों को प्रथम उपचार एवं ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, रोलेटर, सीपी चेयर, बीटीई हियरिंग एड, ब्रेल केन, ब्रेल स्लेट, ब्रेल किट, दिव्यांगों के लिए सुगमया केन और वॉकर, स्टिक, घुटने के ब्रेस, एलएस बेल्ट, कृत्रिम डेंचर, स्पाइनल सपोर्ट, सर्वाइकल कॉलर जैसे सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *