पीएनबी के एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में स्कीम की जानकारी दी गई

रांची | पंजाब नेशनल बैंक द्वारा गुरुवार को एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में मिड कॉर्पोरेट सेंटर, रांची की ओर से एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएएस अजय सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में एमएसएमई से संबंधित सभी स्कीम को प्रदर्शित कर जानकारी प्रदान की गई। इसमें विभिन्न उत्पादों जैसे एमएसएमई प्राइम प्लस, ट्रेड ग्रोथ, जीएसटी एक्सप्रेस आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई ग्राहकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिड कॉर्पोरेट सेंटर रांची के प्रमुख राम चंद्र शर्मा, जीटीवी प्रमुख केएम नेहरू, मुख्य प्रबंधक मिड कॉर्पोरेट सेंटर रांची रवि कुमार सहित रांची के कई शाखा प्रबंधकों ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *