जीईएल चर्च के सेवानिवृत्त बिशप अमृत जय एक्का को दी गई अंतिम विदाई

रांची | जीईएल चर्च नॉर्थ वेस्ट डायसिस के सेवानिवृत्त बिशप अमृत जय एक्का (70) को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई। दफन संस्कार की विधि जीईएल चर्च कब्रिस्तान में की गई। बता दें कि बिशप अमृत जय एक्का का निधन बुधवार को हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दफन संस्कार में मॉडरेटर, बिशप व दर्जनों पुरोहित शामिल हुए। पूर्व में चर्च कलीसिया के लोगों ने पार्थिव शरीर के दर्शन किए। इसके बाद उनके आवास गोस्सनर कंपाउंड से अंतिम यात्रा कब्रिस्तान तक निकाली गई, जहां पार्थिव शरीर को दफनाया गया। अपने संदेश में मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने कहा कि मृत्यु हर एक के जीवन में निश्चित है। येसु द्वारा ही अनंत जीवन है। उन्होंने कहा कि बिशप अमृत एक्का ने अपने जीवन और सेवा के द्वारा कई लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने समाज व कलीसिया में अनूठी छाप छोड़ी है। मौके पर डिप्टी मॉडरेटर एमपी विलुंग, बिशप सीमांत तिर्की, बिशप जॉनसन लकड़ा, बिशप सीडी जोजो, महासचिव आइडी कंडुलना, अटल खेस के अलावा रेव्ह जॉली भेंगरा, रेव्ह निरल बागे सहित काफी संख्या में कलीसिया के लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *