माघ महीने में घर-घर सुखमणि साहिब का पाठ किया, भाईचारे का संदेश फैलाया

लुधियाना| गुरु ज्ञान विहार सोसायटी की बीबियों के जत्थे ने माघ महीने में घर-घर जाकर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुखमणि साहिब का पाठ किया, जिसका समापन 13 फरवरी को प्रीतम कौर चावला के घर पर कीर्तन और लंगर के साथ हुआ। इस धार्मिक सेवा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और भाईचारे का संदेश फैलाना था। बीबी गुरदीप कौर कोहली और बीबी जसविंदर कौर ने बताया कि यह सेवा हर साल माघ महीने में की जाती है, जिसमें बीबियां पूरे महीने अलग-अलग घरों में पाठ करती हैं। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति-भाव से कीर्तन में शामिल हुए। इस पहल के जरिए समाज में धार्मिक एकता और शांति का संदेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *