अजमेर के गंज थाना क्षेत्र से नगर निगम के कर्मचारी की कार से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर के द्वारा दो बार वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित कर्मचारी ने दूसरी बार चोरी होने पर सीसीटीवी चेक किया तो क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित कर्मचारी ने गंज थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऋषि घाटी निवासी निगम में कार्यरत दीपक पुत्र गोपाल ने बताया कि पहले चोरी की वार्ता 2 फरवरी को हुई थी। मॉर्निंग में जब काम पर जाने के लिए गाड़ी उठाई तो कांच टूटे हुए थे। कार में से एलईडी सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। लेकिन जरूरी काम पर जाने के कारण कार में रिपेयरिंग करवा कर वह बाहर चले गए थे। पीड़ित ने बताया कि 4 फरवरी को उन्होंने जहां पर कर पार्किंग करते हैं वहां सीसीटीवी लगाया था। 7 फरवरी को वापस गाड़ी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी चेक किया तो उसमें कंबल ओढ़ कर एक चोर आया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के द्वारा नशे में वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद उन्होंने चोर को पुलिस के हवाले कर मामले की शिकायत दी है। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


