रोहतक से खाटूभक्तों के लिए नई ट्रेन, 13 अपडाउन करेगी:मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन चलेगी, सभी कोच जनरल होंगे, जानिए स्टॉपेज

खाटूश्याम बाबा के फाल्गुनी लक्खी मेले पर श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 1 स्पेशल ट्रेन चलाई है। रेलवे के PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मदार-रोहतक-मदार स्पेशल जनरल कोच ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे हरियाणा और अजमेर-किशनगढ़ के श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।
PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन का 16 फरवरी से 28 फरवरी तक संचालन किया जा रहा है। PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09639, मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन 16 फरवरी से 28 फरवरी तक मदार से रोजाना सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09640, रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन 16 फरवरी से 28 फरवरी तक रोजाना रोहतक से दोपहर डेढ़ बजे रवाना होकर 10 बजकर 35 मिनट पर मदार पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, भगेगा, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। इस ट्रेन में सभी कोच जनरल कैटेगरी के होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *