अंबिकापुर | न्यायालय राजस्व मंडल बिलासपुर का फर्जी आदेश प्रस्तुत कर ग्राम दर्रीडीह में आदिवासी भूमि को गैर आदिवासी के पक्ष में अन्तरण करते हुए अपने नाम पर दर्ज कराने के मामले में लुंड्रा थाने की पुलिस चौकी रघुनाथपुर में आरोपी सलीम जावेद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। मामले में न्यायालय कलेक्टर जिला सरगुजा अंबिकापुर के आदेश पर न्यायालय नायब तहसीलदार लुण्ड्रा के संदर्भित जांच रिपोर्ट के बाद जुर्म दर्ज किया। इसमें बताया कि ग्राम दर्रीडीह पर्राडांड के अनावेदक सलीम जावेद ने कूटरचना कर न्यायालय राजस्व मंडल बिलासपुर का फर्जी आदेश प्रस्तुत कर ग्राम दर्रीडीह में खसरा नं 48/2 रकबा 0.2010 हे. आदिवासी भूमि को गैर आदिवासी के पक्ष में अन्तरण कराते हुए अपने नाम पर दर्ज करा लिया।


