रविदास जयंती पर समाज ने निकाली शोभायात्रा

कम्युनिटी रिपोर्टर | दुर्ग/धमधा ट्विनसिटी में संत शिरोमणि रविदास बाबा की जयंती पूरे श्रद्धा भाव से मनाई गई। दुर्ग में रविदास समाज ने शोभायात्रा निकाली। मार्ग में बजरंग दल ने रविदास बाबा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की, आशीर्वाद लिया। समाज के पदाधिकारियों का भगवा गमछा फूलमाला से अभिवादन किया। शोभायात्रा में शामिल सदस्यों पर पुष्पवर्षा की गई। बजरंग दल के विभाग सह संयोजक राकेश तिवारी, जिला संयोजक सौरभ देवांगन, सह संयोजक खेमलाल सेन, दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसी तरह धमधा के वार्ड नंबर 2 स्थित क्षेत्रीय समिति कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां भेड़ाघाट से लाई संत रविदास की मूर्ति का अनावरण किया गया। हवन, पूजन कर समाज के लोगों ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में सहयोग का संकल्प लिया। आखिर में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लीलम खरे, खमन लहरे, द्वारिका लहरे, घसिया राम घटनागर, इतवारी पाठक, शत्रुहन, लक्ष्मण, मंथिर, संतोष, अशोक, रूप सिंह, बलराम, राजेश अवध सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *