उतई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को भेजा जेल

भिलाई | उतई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमित यादव निवासी पुरई को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि आरोपी और नाबालिग के बीच बीते दो वर्षों से प्रेम संबंध था। शादी करने का झांसा देकर आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था। कुछ ​िदन पहले आरोपी ने नाबालिग को धमकाया भी था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने थाने में शिकायत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *