भिलाई| खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तेल्हा नाले के पास गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। युवक पहले अपने आगे चल रही कार से टकरा गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह गाड़ी समेत नीचे गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं शव को पीएम कराने के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय धीरज भारती निवासी विवेकानंद नगर पेंशन बाड़ा रायपुर के तौर पर हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक रायपुर से भिलाई आ रहा था।


