गरियाबंद| गुरुवार शाम गरियाबंद पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला का दायां पैर बुरी तरह कुचल गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिखली निवासी दामनी निषाद पति देवलाल निषाद पैदल गरियाबंद से चिखली लौट रही थी। पेट्रोल पंप के पास ट्रक (सीजी 04 एमएच 6222) ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक में धान भरा था। चालक नशे में था। हादसे के बाद भागने की कोशिश की। मालगांव में एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।


