डीग जिले में साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश अलग-अलग अभियान चला रहे हैं। लेकिन वही जिले के पुलिसकर्मी अभियान में लापरवाही बरत तथा गंभीर शिकायतों के चलते खोह थाने के कांस्टेबल रामवीर सिंह और सीकरी थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र को निलंबित कर दिया। बहज पुलिस चौकी पर की गई अवैध वसूली के हिसाब किताब का वीडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी प्रेमचंद को निलंबित कर दिया है। डीग जिले के तीन थानों से हुए निलंबन के बाद पुलिस महक में मेंं हड़कंप मच गया । बहज पुलिस चौकी पर की गई अवैध वसूली के पैसे का चौकी प्रभारी प्रेम चंद शर्मा द्वारा हिसाब किताब लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है और इसमें चौकी इंचार्ज प्रेम चंद अवैध वसूली का हिसाब किताब ले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अवैध वसूली इकट्ठा करने वाला व्यक्ति चौकी इंचार्ज को बता रहा है कि बजरी की गाड़ी से 500 रुपये और अन्य वाहनों से कितना पैसा आया है। चौकी इंचार्ज हिसाब किताब कर रहे हैं और रुपये भी लेते हुए नजर आ रहे हैं। बहज पुलिस चौकी पर अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एस पी राजेश मीणा ने बहज चौकी प्रभारी प्रेम चंद शर्मा को निलंबित कर इस मामले की वायरल वीडियो में पैसों का हिसाब-किताब करते दिखे पुलिसकर्मी जांच साइबर थाना डीग के सीओ कृष्ण कुमार यादव को सौंपी है। जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले कार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। साइबर ठगी के मामलों में गंभीर लापरवाही बरतने और गंभीर शिकायतों के चलते खोह थाने के कांस्टेबल रामवीर सिंह और सीकरी थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र को भी निलंबित कर दिया है। सिविलियन करते हैं वसूली पुलिस चौकी के सामने से बजरी के वाहन और पशुओं को लेकर जाने वाले वाहनों से पूरे दिन अवैध वसूली की जाती है। जिले की सभी चौकियों पर सिविलियन व्यक्ति लगा रखे हैं जो अवैध वसूली करते हैं। चौकी खर्च को काटने के बाद प्रभारी से हिसाब किताब होता है यह हालत जिले की सभी चौकिया के हैं एक चौकी के वीडियो वायरल के बाद सभी चौकिया पर अधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। ठगों को पैसे लेकर छोड़ते हैं “साइबर ठगी के प्रकरणों में गंभीर शिकायतों काफी लंबे समय से मिल रही है। थानों पर तैनात पुलिसकर्मी साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ कर ले आते हैं दलालों के माध्यम से पैसा लेने के बाद छोड़ देते हैं। खोह थाने पर पर भी ऐसा ही मामला सामने आया। एसपी राजेश मीणा के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस ने छोड़े गए ठाकुरों को पकड़कर मामला दर्ज कर लिया। “चौकी की वीडियो वायरल मामले में एक एएसआई तथा साइबर ठगी के प्रकरणों में गंभीर शिकायतों के चलते के सीकरी थाने के हेड कांस्टेबल और खोह थाने के कांस्टेबल को निलंबित किया है।” – राजेश मीणा, एसपी डीग।


