19 आईएएस के लिए 57 आरएएस की स्क्रूटनी की गई राज्य सेवा से प्रमोशन कोटे से 19 आईएएस बनेंगे। वरिष्ठता सूची से पात्र तीन गुना यानी 57 अफसरों की स्क्रूटनी की गई है। यह नाम यूपीएससी में आने के बाद बोर्ड मीटिंग के लिए तारीख तय होगी। जयपुर| राज्य सरकार ने गैर आरएएस सेवा के उन 20 अफसरों की स्क्रूटनी के बाद लिस्ट फाइनल कर ली है, जिनमें से चार अफसरों को आईएएस बनाया जाएगा। दो-दो नाम लेखा, परिवहन, सहकारिता, कृषि, सांख्यिकी एवं पीएचईडी सेवा से हैं। गैर आरएएस सेवा के अफसरों में लेखा सेवा से सुरेश वर्मा एवं अमिता शर्मा, परिवहन सेवा से प्रवीणा चारण एवं धर्मेंद्र, सहकारिता सेवा से भोमाराम एवं शुधोधन उज्जवल, कृषि सेवा से राजेंद्र सिंह, राशिद खान, सांख्यिकी सेवा से नरेंद्र मेघनानी एवं नितेश शर्मा,पीएचईडी से भूपेंद्र देथा एवं मुकेश मीणा हैं। इसी तरह विधि सेवा से रमजान अली, आईटी एवं संचार सेवा से योगेंद्र कुमार जैन, जल संसाधन से अनिल अंबेश,चिकित्सा सेवा से डा. पूनम प्रसाद, पीडब्ल्यूडी सेवा से संगीत कुमार, बीमा एवं प्रावधायी निधि सेवा से नरेश गोयल, कृषि विपणन से केसर सिंह एवं कॉलेज शिक्षा से श्याम सुंदर ज्यानी का नाम आईएएस के लिए प्रस्तावित अफसरों की सूची में शामिल है।


