कार ने बाइक सवार युवक को कुचला, घायल की उपचार के लिए ले जाते समय हुई मौत

अलवर| शहर के अंबेडकर सर्किल के पास बुधवार रात करीब 9.30 बजे कार चालक ने बाइक सवार 26 वर्षीय युवक संजय कोली को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने घायल युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना का पता चलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। लेकिन हादसे में घायल युवक की देर रात को मौत हो गई। मृतक दो भाई हैं। वह अविवाहिता था और एमआईए स्थित मेटसो कंपनी में नौकरी करता था। कोतवाली थाने के एएसआई मोरमुकुट सिंह ने बताया कि सतीश कोली निवासी चूड़ी मार्केट अलवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा संजय रात करीब 9.30 बजे बाइक से चूड़ी मार्केट पुराने घर से अपने ट्रांसपोर्ट नगर मकान पर जा रहा था। रास्ते में अंबेडकर सर्किल के पास पीछे वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे रैफर कर दिया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बाद में परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में राजगढ़ के पास उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के शव को वापस अलवर सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *