सवाई माधोपुर में औसत से ज्यादा तापमान होने से दिन में सर्दी सताने लगी है। यहां लोग दिन में तेज धूप महसूस करने लगे हैं। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में पिछले दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सवाई माधोपुर में गुरूवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन और रात के तापमान में दुगना अंतर बना हुआ। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में औसत पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आगे कैसा रहेगा मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में एक दो दिन तक मौसम ड्राई बना रहेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं का असर भी देखा जाएगा। इसी से सवाई माधोपुर में पिछले दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं दिन और रात के तापमान में उतार चढाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी के बाद मावठ पड़ने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।


