इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की तैयारियां तेज है। सात बार नंबर वन आने के बाद 8वीं बार भी इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने कमर कस ली है। रोजाना अधिकारी स्वच्छता के साथ ही सुंदरता भी नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि, 15 फरवरी से टीमें आना शुरू हो जाएगी। इंदौर में भी टीम कभी भी आ सकती है। स्वच्छता सर्वेक्षण के अलग-अलग पैरामीटर को लेकर इंदौर नगर निगम की टीम मुस्तैदी से रोज काम कर रही है। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर फील्ड में रहने वाले अधिकारी लगातार शहर को साफ और सुंदर रख रहे हैं। 8वीं बार भी शहर को नंबर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास अधिकारियों द्वारा की जा रही है। कभी भी आ सकती है टीम नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि, स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी हम रोज कर रहे हैं। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण लीक में भी है। इंदौर की तैयारी अच्छी है। हमारे जो फिनिशिंग पाइंट है। चाहे ब्यूटीफिकेशन के पाइंट हो या सफाई के पाइंट हो हमारे लोग लगातार काम कर रहे हैं। संभावना है कि, 15 फरवरी से सर्वेक्षण की टीम आना शुरू जाएगी। हमारे यहां भी टीम कभी भी आ सकती है। सीधे फील्ड में नजर आएगी टीम बताया जा रहा है कि, टीम के आने के पहले जानकारी मिल जाएगी। जो टीम इंदौर आएगी, वह निगम मुख्यालय में जाने के बजाय सीधे ही फील्ड में जाकर अपना काम शुरू कर देगी। अलग-अलग पैरामीटर को देखेगी। मेयर भी कर चुके हैं अपील स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी जनता से अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, हमारा होमवर्क पूरा है, एग्जाम में जैसे ज्यादा रिविजन होता है तो हम उस रिविजन के दौर में है। इंदौर की जनता से अपील है कि स्वच्छता के इस यज्ञ में अपनी सहभागिता और जागरूकता बढ़ाएं।


