पोलमी| भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जिले में नई नियुक्ति की घोषणा की है। कुई-कुकदुर मंडल की कमान बहादुर सोनी को सौंपी गई है। इस नियुक्ति को क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक समीकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बहादुर सोनी जनसंघ से 1978 के समय से सक्रिय हैं। उनकी धर्मपत्नी ग्राम पंचायत नेऊर से दो बार निर्वाचित सरपंच रह चुकी हैं। बहादुर सोनी की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।


