बालोद| सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत जिला मुख्यालय के मधु चौक के पास एक माह से नाली निर्माण अधूरा होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उमेश कुमार सेन ने बताया कि काम पूरा कराने के बजाय अधूरा छोड़ दिया गया है। तिराहा होने की वजह से हादसे का खतरा है। यातायात बाधित हो रहा है। इसके अलावा धूल से लोग, व्यापारी परेशान हो रहें है। सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। बरगद पेड़ को आधा काटकर छोड़ दिया गया है।


