ब्यास सत्संग के लिए सहारनपुर, निजामुद्दीन से चलेंगी विशेष ट्रेनें

जालंधर | ब्यास के राधा स्वामी डेरे में सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ब्यास के लिए सहारनपुर और हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से विशेष मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आने वाले भक्तों को कन्फर्म टिकट और अच्छे सफर की सुविधा मिलेगी। 1. सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर स्पेशल (04565/04566) यह ट्रेन सहारनपुर से ब्यास के बीच दो ट्रिप लगाएगी : सहारनपुर से प्रस्थान: 20 और 27 मार्च 2026 को रात 20:50 बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। ब्यास से वापसी: 22 और 29 मार्च 2026 को दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 20:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मुख्य ठहराव: यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अम्बाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। 2. हजरत निजा मुद्दीन-ब्यास- निजामुद्दीन स्पे. (04451/52) दिल्ली की ओर से आने वाले भक्तों के लिए यह विशेष सेवा शुरू की गई है निजामुद्दीन से प्रस्थान: 26 मार्च 2026 को शाम 19:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 04:05 बजे ब्यास पहुंचेगी ब्यास से वापसी: 29 मार्च 2026 को रात 20:35 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 04:00 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। मुख्य ठहराव: यह ट्रेन नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अम्बाला छावनी, लुधियाना और जालंधर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। पहले बुकिंग करवाएं : रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों में भारी भीड़ होने की संभावना है, इसलिए यात्री समय रहते अपनी बुकिंग करवा लें। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी इन ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय और आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *