कैम्पस अपडेट:ए गोल्डन जर्नी . अरमान बने मिस्टर और एंबर जैन बनीं मिस फेयरवेल

जालंधर| टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में “द फाइनल बेल- सेलिब्रेटिंग स्कूलिंग- ए गोल्डन जर्नी” विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डीन विनोद शशि जैन और निदेशिका रुचिका जैन ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, डांस, म्यूजिक और भाषणों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विदाई समारोह के दौरान आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें अरमान को मिस्टर फेयरवेल और एंबर जैन को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अतिरिक्त निखिल, अर्शदीप, चेतन और तरनप्रीत उपविजेता रहे। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *