जालंधर | बिजली की पैदावार के लिए इस्तेमाल होने वाले कोयले और तेल के रेट बढ़ते-घटते रहते हैं। इसलिए हर तिमाही पावरकॉम फ्यूल की बढ़ी कीमत को बिजली उपभोक्ता से वसूलता है, लेकिन अब सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन ने साफ किया कि नवंबर-2025 के लिए बिजली उपभोक्ताओं से कोई ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार नहीं वसूला जाएगा। पावरकॉम ने एक सर्कुलर जारी किया है। पावरकॉम बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्कुलर पर मुहर भी लगा दी है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वित्त साल 2025-26 के लिए रकम अभी भी 1174.47 करोड़ रुपए के साथ घाटे में चल रही है। सरचार्ज लगाने से बिजली के बिल में इजाफा होना था, लेकिन अब बिजली उपभोक्ता के लिए राहत रहेगी।


