कोटा में मिनी प्लग एंड प्ले टेक्सटाइल पार्क की तैयारी, 50 एकड़ जमीन चिन्हित की

जयपुर | कोटा में प्लग एंड प्ले मिनी टेक्सटाइल पार्क के लिए रेज कासर एरिया में 50 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्‍य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल पर गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान (गियर) अध्यक्ष रक्षित पोद्दार के नेतृ्त्व में गारमेंट निर्माता आैर निर्यातकों एक दल ने रीको के अधिकारियों के साथ कोटा विजिट किया है। पोद्दार ने बताया कि राज्‍य और केंद्र सरकार के सहयोग से टेक्सटाइल पार्क के लिए हमने सरकार से तुरंत सारी औपचारिकताएं पूरी करने का आग्रह आैर प्लग एंड प्ले क्लस्टर के लिए सरकारी एनओसी और अप्रूवल के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने और स्किल्ड लेबर तैयार करने का सुझाव दिया है। एईपीसी और गियर की ‘एक्‍सपोर्टर्स मीट’ हुई गारमेंट एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (एईपीसी) और गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान ने सीतापुरा में ‘एक्‍सपोर्टर्स मीट’ आयोजित की। इसमें बतौर मुख्‍य अतिथि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘फाइबर से फैशन’ की थीम पर राजस्‍थान टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी लॉन्च की है। इसका उद्देश्य 10 हजार करोड़ का नया निवेश और 2 लाख रोजगार देना है। उन्होंने जयपुर में अंतरराष्ट्रीय गारमेंट एक्सपो का सुझाव भी दिया आैर कहा कि ट्रेड डील एक्सपोर्ट के लिए गेम चेंजर होगी। कार्यक्रम में एईपीसी के चेयरमैन डॉ. ए शक्तिवेल, रीको एमडी शिवानी स्‍वर्णकार, श्रम सचिव पी रमेश, श्रम आयुक्त्त पूजा पार्थ, एईपीसी एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी के चेयरमैन के.एम सुब्रामणियम, एईपीसी सेक्रेटरी जनरल मिथलेश्वर ठाकुर, एडवाइजरी ईपी कमेटी प्रेमल उडानी व गियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण गुप्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *