अमृतसर| मुंबई के प्रेम मेहरा, पूजा मेहरा, और सैय्यम मेहरा ने विवाह की वर्षगांठ पर न्यू अमृतसर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को 40 लाख का चके भेंट किया। उन्होंने यह चेक मंदिर में शॉर्ट स्टे होम बनाने के लिए भेंट किया। इसी दौरान संजीव खन्ना की ओर से हरिनाम संकीर्तन भी किया गया। इस मौके पर महासचिव अरुण खन्ना, वित्त मंत्री बिमल अरोड़ा आदि भक्त मौजूद रहे।


