धनबाद में गुरुवार की रात संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पति का कहना है कि महिला ने उसे कॉल कर कहा-मैं बहुत दूर जा रही हूं और छत पर जाकर खुद को गोली मार ली। वहीं, मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि पति ने उसकी हत्या की है। घटना हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हटियाटांड़ की है। मृतका की पहचान प्रतिमा गुप्ता (23) के रूप में की गई है। प्रतिमा का मायके झरिया सब्जी पट्टी में है। उसने रौनक गुप्ता से 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के बच्चे नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने रौनक को हिरासत में ले लिया है। मायके वाले नहीं मान रहे सुसाइड इधर,घटना की सूचना पर मृतका के पिता कृष्णा प्रसाद व भाई राज सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्रतिमा की सास, पति और देवर मौजूद थे। उन्हें ससुराल वालों ने बताया कि प्रतिमा ने खुद गोली मार ली है। मायके वाले इसे गलत बता रहे थे। इस बात को लेकर अस्पताल में दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हुई। मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पुलिस रौनक के घर पहुंची तो ताला बंद मिला। पुलिस को ससुराल में उस पिस्टल की तलाश थी, जिससे गोली चली। छत पर लहूलुहान थी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
पति रौनक ने पुलिस को बताया कि वह झरिया में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। शाम को पत्नी ने फोन कर कहा कि अब वह उससे बहुत दूर जा रही है। यह सुन भागा-भागा घर पहुंचा। मां से प्रतिमा के बारे में पूछा तो बताया कि उसने छत जाकर गोली मार ली है। वहीं, अस्पताल में मृतका की सास ने बताया कि शाम को वह पूजा कर रही थी। इस दौरान बहू छत पर गई। गोली चलने की आवाज आई तो देखा कि वह गिरी हुई है। इसके बाद बेटा भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। कुम्भ से लौटे थे पति-पत्नी, फिर मायके गई थी प्रतिमा
शादी के बाद प्रतिमा गोमो में ससुराल में रहती थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक होती रहती थी। दोनों कुम्भ स्नान करने प्रयागराज भी गए थे। वहां से लौटने के बाद चार दिन पहले प्रतिमा प्रसाद लेकर अपने मायके भी आई थी। ———————————————- ये भी पढ़िए जंगल में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश:पति से विवाद के बाद दो दिनों से थी लापता, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका धनबाद के बेलगड़िया जंगल में गुरुवार को एक महिला की फंदे से लटकी लाश मिली। गमछे से फांसी का फंदा बनाकर महिला के शव को लटकाया गया था। घटना बलियापुर थाना क्षेत्र की है। दो दिन पूर्व महिला का अपने पति से विवाद हुआ था और इसके बाद से वो लापता थी। मृतका की पहचान बेलगड़िया मोहली टोला निवासी जयराम मोहली की पत्नी डॉली देवी के रूप में की गई। डॉली अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गई है। डॉली का मायका बोकारो के चास प्रखंड में है। पढ़िए पूरी खबर…


