वॉशरूम में फिसलीं आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना, 27 टांके लगे

लुधियाना| आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना सोमवार को हादसे का शिकार हो गईं। वॉशरूम में अचानक पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और माथा सीधे नल (टैप) से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि उनका माथा फट गया और चेहरा खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद विधायक छीना के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सोमवार सुबह उनका प्राथमिक उपचार किया गया। देर शाम डॉक्टरों ने उनके माथे पर करीब 27 टांके लगाए। टांके लगने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *