कोलडीहा पशु मेला: विष्णु की भैंस और अजय का बकरा रहा सर्वश्रेष्ठ

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर पशु कल्याण पखवाड़ा अंतर्गत विकासखंड स्तरीय पशु मेला उत्सव व प्रदर्शनी का आयोजन ग्राम पंचायत कोलडीहा में उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में क्षेत्र के पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पायल सिंह तोमर रहीं, जबकि अध्यक्षता कृषि समिति सभापति शोभा मानिकपुरी ने की। विशेष अतिथियों में सरपंच राम जगत मिंज, प्रियंका सिंह, सोनू तिग्गा, मुरारी यादव और पूर्व जनपद अध्यक्ष विष्णु दास महंत शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता के पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में शामिल गाय, भैंस, बछिया, बैल जोड़ी, बकरा-बकरी व मुर्गी पालन इकाइयों का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सकों की टीम ने उत्कृष्ट पशु-पक्षियों का चयन कर पुरस्कार प्रदान किए। गौवंश वर्ग में प्रथम पुरस्कार कुलेश्वरी यादव की दुधारू गाय को, द्वितीय मुरारी यादव की गिर गाय को और तृतीय पुरस्कार सूरज यादव की जर्सी गाय को मिला। मुर्रा भैंस वर्ग में विष्णु यादव प्रथम और देवेंद्र यादव द्वितीय रहे। बैल जोड़ी वर्ग में दिगपाल सिंह प्रथम और महिपाल सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। बकरा वर्ग में अजय लकड़ा का बकरा सर्वश्रेष्ठ रहा, जबकि अन्य श्रेणियों में भी पशुपालकों को सम्मानित किया। मुर्गी पालन में सिधवा उरांव और सिया मुनि को पुरस्कार मिला। इस दौरान उपसंचालक डॉ. आरपी शुक्ला ने मेले के उद्देश्य बताते हुए उन्नत पशुपालन तकनीक, नस्ल संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *