श्रीगंगानगर में दिन में हो रहा गर्मी का एहसास:अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक, अगले कुछ दिन मौसम ड्राई बना रहेगा

श्रीगंगानगर जिले में तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन गर्म होने लगे हैं। दिन में तेज धूप रहने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, सुबह-शाम ठंड का असर भी बना हुआ है। जिलेभर में आज मौसम साफ और सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक श्रीगंगानगर जिले सहित आस-पास के इलाकों में मौसम ड्राई बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *