जपं दुर्गूकोंदल की सामान्य सभा 11 को होगी

दुर्गूकोंदल| जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल की सामान्य सभा बैठक 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढ़ाई की अध्यक्षता में होगी। जनपद सीईओ सुरेंद्र बंजारे ने बताया सामान्य सभा में ब्लॉक में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक सहायता पेंशन योजना के अंतर्गत स्वीकृति संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी। बैठक में ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति, समस्याओं एवं आवश्यक सुधारों पर चर्चा करते हुए समीक्षा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *