सीकर में उत्तरी हवाओं का दबाव कम होने से अब लोगों को रात में भी सर्दी से राहत मिलना शुरू हो गई है। सीकर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। अब अगले 7 दिनों तक मौसम को लेकर सीकर जिले में कोई भी अलर्ट नहीं है। ऐसे में यहां तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लोगों को सर्दी से भी राहत मिलेगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब जाने की वजह से अब दोपहर में लोगों को बिल्कुल भी सर्दी नहीं लग रही। सीकर में पिछले चार-पांच दिनों से धूप में भी तेजी है। अब रात को भी तापमान 10 डिग्री के करीब आने की वजह से रात को भी सर्दी से बड़ी राहत मिली है। फिलहाल अभी एक सप्ताह ऐसा मौसम रह सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि फिलहाल एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। सीकर जिले में सात दिनों तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। दो दिन तक तो तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा। सीकर में 5 दिनों का तापमान अब देखिए प्रदेश में मौसम का हाल :- बाड़मेर,जैसलमेर समेत 8 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार:पाली सबसे ठंडा रहा, जानिए- अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में अब दिन गर्म होने लगे हैं। यहां तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक ऊपर दर्ज हो रहा है। दिन में तेज धूप रहने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है।(पूरी खबर पढ़ें)


