जमशेदपुर में ऑटो पलटने से 6 लोग घायल:स्कूटी को बचाने में ऑटो अनियंत्रित, एक की हालत गंभीर

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो पलटने से उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब मोहरदा से काम करके लौट रहे यात्रियों की ऑटो को सामने से आ रही एक महिला स्कूटी सवार से टक्कर होने की स्थिति बन गई। ऑटो चालक ने स्कूटी से बचने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों में कंचन बाग, राज नामता, सोहन, मंगल सिंह, रुपेश और शंकर शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *