अलवर| एग्री स्टैक योजना के तहत किसान रजिस्ट्री शिविर में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अब तक 9908 किसानों की आईडी बनाई गई। साथ ही 10986 किसानों की केवाईसी व 9908 किसानों की भूमि के सत्यापन किए गए। कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शिविरों में 2777 आयुष्मान कार्ड, 259 पीएम सूर्यघर बिजली, 922 सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 441 मृदा कार्ड, 896 फसल बीमा, 2672 मंगला पशु बीमा व 319 केसीसी, 1692 नरेगा फार्म, 135 जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र, 247 पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन, 203 पीएम सुरक्षा बीमा योजना, 128 पीएम जीवन बीमा योजना व 46 अटल बीमा पेंशन योजना से संबंधित लोगों के काम किए गए।


