राजसमंद में तापमान के उतार-चढ़ाव का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 11 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान के कम होने से सर्दी में कोई खास कमी नही देखी। लगातार तीन दिनों से न्यूनतम तापमान तापमान के बढ़ने के बाद आज तापमान 1 डिग्री कम हुआ है। वही आज अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री रहने की संभावना है। आज सुबह के समय आसमान में हल्के बादल देखे गए हालांकि सुबह के समय धूप निकली । आज हवा की गति में बदलाव हुआ है जहाँ शुक्रवार को हवा की गति 9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई वही आज 18 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। दोपहर के समय धूप के कारण सर्दी से पूरी तरह राहत है। सर्दी कम होने व कोहरा नहीं होने से शहर की सड़कों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग 8 व राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से देखी गई। वही बाजारों में सुबह जल्दी ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।


