शनिवार को बिजली कंपनी शहर के बिरियाखेड़ी ग्रिड पर 11 केवी फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाएगी। इस वजह से ग्रिड से जुड़े क्षेत्र कस्तुरबा नगर, टेलिफोन नगर, सागोद रोड समेत 50 से अधिक क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में माही विहार कॉलोनी, बालाजी टाउनशिप, भवन निर्माण कला केंद्र, सिद्धांचलम् कॉलोनी, सिद्धांचलम् एक्सटेंशन कॉलोनी, शक्ति नगर, टेलिफोन नगर, मनीष नगर, मुखर्जी नगर, सुयोग परिसर, सुरभि परिसर, कर्मचारी आवास कॉलोनी, बिरियाखेड़ी गांव, जुलवानिया रोड, जयंतसेन धाम, मंगल मूर्ति कॉलोनी, पुखराज सिटी, कस्तूरबा नगर गली नंबर 5, 7, 8, 9 एवं 10, सुमंगल गार्डन, सेंट्रल प्लाजा, एमबी नगर शामिल है। इसके साथ ही मनीष नगर, सुभाष गृह निर्माण समिति, गायत्री हॉस्पिटल, रत्नपुरी 80 फीट रोड, शुभम परिसर, शुभलाभ रेसीडेंसी, पुखराज रेसीडेंसी, बालाजी रेसीडेंसी, तुलसी नगर, राजेंद्र नगर, गोशाला रोड, वेद व्यास कॉलोनी, मोमिनपुरा, खटिक मोहल्ला क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। प्रभावित क्षेत्रों में सागोद रोड, डेरी मिल्क, बुद्धेश्वर रोड, कलीमी कॉलोनी, टाटा नगर, बाजना बस स्टैंड, पटेल कॉलोनी, हाट रोड, सुभाष नगर फाटक, सुभाष नगर, दालमिल, काटजू नगर, सूरज हॉल, मोहन नगर, संत कंवरराम नगर, आशाराम बापू नगर, शुभमश्री कॉलोनी, रतलाम पब्लिक स्कूल, नित्यानंद धाम, रिद्धी सिद्धि कॉलोनी, कॉमर्स कॉलेज, डोंगरे नगर, वन विभाग, उत्कृष्ट स्कूल, सेंट्रल स्कूल, ईश्वर नगर, रामरहीम नगर, खेतलपुर, चंपा विहार, जेएमडी पैलेस आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


